बांदा तिराहे के सुंदरीकरण का कार्य ठप होने से दुकानदार परेशान


भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बस स्टॉप में बांदा मार्ग पर हाईवे से जोडकर बनाए जा रहे टी आकर के आइलैंड के कार्य को कार्यदाई संस्था अधूरा छोड़कर गायब है। जिससे हाईवे किनारे के दुकानदार बेहद परेशान है। कार्य अधूरा होने से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।
पीडब्ल्यूडी कस्बे के बस स्टॉप में हाईवे से जोड़कर टी आकार आइलैंड का तिराहा विकसित कर रहा है। इसको बनाने के लिए हाईवे से सटाकर निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने एक पखवारा पूर्व हाईवे किनारे पट्टी में खुदाई कराकर निर्माण शुरू किया था थोड़ा कार्य करने के बाद कार्यदायी संस्था कार्य अधूरा छोड़कर नदारत है। इससे हाइवे किनारे के दुकानदार परेशान है। हाईवे किनारे के दुकानदार नंदकिशोर गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, गुलशेर, अच्छे लाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, राजकिशोर, राम लखन, अरविंद, शिवमंगल, देवेंद्र कुमार आदि ने बताया की कार्य ठप होने से उनका कारोबार चौपट हो रहा है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि ठेकेदार को जल्द कार्य करने के लिए कहा गया है एक-दो दिन में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *