अफवाहजीवी है भाजपा, गैस की कमी को स्वीकार कर ले तो जनता खुद सहयोग करेगी: अखिलेश यादव


यूपी में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अफवाहजीवी है। भाजपा की सरकार खुद अफवाह फैला रही है कि गैस की कहीं कोई कमी नहीं है जबकि हर जिले में कमी को देखा जा रहा है। अगर सरकार गैस की कमी को स्वीकार कर ले तो जनता खुद सहयोग करेगी।
उन्होंने कहा कि गैस लापता हो गई है। लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी और आगरा सहित अलग-अलग जिलों में गैस के लिए लगी लाइनें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग हो नहीं पा रही है। बुकिंग करने पर एरर दिखा रहा है। साफ्टवेयर से कौन खिलवाड़ कर रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसे कोई कैसे छिपा सकता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गांव में रहते हैं वो चूल्हे पर खाना बना सकते हैं पर जो लोग अपार्टमेंट में रह रहे हैं वो क्या करेंगे। ये संकट सरकार ने पैदा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *