तालाब में डूबकर तीन सगे भाई बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

तालाब में डूबकर तीन सगे भाई बहनों की मौत

रियल मीडिया न्यूज/प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव में नहाते समय डूबकर तीन भाई बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव निवासी विजय बहादुर यादव के तीन लड़के सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 वर्ष तीनों घर के सामने तालाब में नहाने गए थे। सोमवार को जब तीनों तालाब में घुसे तो बाहर ही नहीं निकले। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने तालाब मे घुसकर खोजबीन की। काी देर बाद तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि विजय बहादुर की चार संतानें हैं। सबसे छोटा बेटा आठ माह का है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से हर कोई स्तब्ध है। तीनों बच्चे गांव के ही प्राथमिक विद्यालय कंजास में ही पढ़ने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *