रियल मीडिया न्यूज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जारी करने की तिथि और समय का एलान कर दिया है। नतीजे कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23-04-2026 को सायं 04:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। नतीजों की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। उससे पहले विद्यार्थियों को भी अपनी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए।
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल, शाम 4 बजे होगी घोषणा
