गुजरात में छह लोगों की मौत, साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत से हुआ सड़क हादसा

गुजरात में छह लोगों की मौत

रियल मीडिया न्यूज/अहमदाबाद। गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि तेज रफ्तार बस ने वैन को पीछे से क्यों टक्कर मारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *