रियल मीडिया
कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश द्विवेदी की लखनऊ के गुरुकुल में हुई निर्मम हत्या से परिवार और गांव शोक में डूबा हुआ है। इस दर्दनाक घटना ने हर किसी का दिल झकझोर दिया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे।
परिजनों से मुलाकात के दौरान मनोज कुमार शुक्ला की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दर्द है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक, कानूनी और सामाजिक मदद देने का आश्वासन दिया।
मनोज कुमार शुक्ला ने कहा, “जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।”
इस दौरान गांव में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ओम नारायण कश्यप, प्रधान कुड़वा ,मनोज पांडे पूर्व जिला पंचायत
नरेंद्र पाल ,उमेश कुशवाह, पिंटू प्रधान जरकला , गोपाल शुक्ला, आदि सपा कार्य कर्ता भी मौजूद रहे।
गौरिया गांव के मासूम छात्र की हत्या पर छलका दर्द, सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला (बब्लू भैया)ने परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा
