रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के कोयला नगर में रविवार देर रात को प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। धुआं उठता देख इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कोयला नगर में एजाज नाम के युवक का प्लास्टिक का गोदाम है। रविवार देर रात गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। आग आग की लपटें निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिस पर लोगों में दमकल समेत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस समेत दमकल की चार गाड़ियां पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जाजमऊ फायर स्टेशन के एफएसओ राहुल नंदन ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग को बुझा लिया गया है। किसी प्रकार की कोई हताहत नही हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
