रियल मीडिया न्यूज/पुखरायां। पुखरायां कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय कोर्स के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इग्नू द्वारा आज 39 वा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य समारोह इग्नू मैदान गढ़ी नई दिल्ली में आयोजित हुआ जहां श्री सी पी राधाकृष्णन भारत के माननीय उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि तथा श्री तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के माननीय उप राज्यपाल विशिष्ट अतिथि रहे। इसी तारतम्य में 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर समानांतर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जहां पर परास्नातक एवं स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से उपाधि प्रदान की गई। लखनऊ में कार्यक्रम इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया। क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के समारोह में प्रो के के शुक्ला प्राचार्य श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज लखनऊ विशिष्ट अतिथि, जिन्होंने इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के 357 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की प्रगति व्याख्या में कहा कि इग्नू अपनी विशेषताओं के कारण आज विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। और हाल ही में इसे एन आई आर एफ रैंकिंग में दूरस्थ विश्वविद्यालय की श्रेणी में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर विभिन्न अध्ययन केंद्र के समन्वयक,सहायक समन्वयक एवं प्राचार्य मौजूद रहे।
इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह संपन्न
