रियल मीडिया न्यूज/भोगनीपुर कानपुर देहात। कानपुर देहात जनपद में वर्षा व ओले व आंधी तूफान के चलते खराब हुई गेहूं की फसल रहे चना की फसल का किसानों के हुए नुकसान के चलते एक उम्मीद जन कल्याण समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने माती मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया ।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीक्षा यादव व प्रदेश अध्यक्ष सीता यादव ने कहा कि देश का किसान देश के रीड की हड्डी है किसान चार माह में कड़ी मेहनत मशक्कत व धन खर्च करके फसल तैयार करता है किंतु प्रकृति ने चार दिन में सारी फैसले चौपट कर दी जिससे किसान भुखमरी के कगार पर आ गया है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष दीक्षा यादव वह एक उम्मीद जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सीता यादव ने किसानों के दुख को समझते हुए माती मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को मुआवजे का ज्ञापन दिया और उन्होंने शासन से मांग की की लेखपाल द्वारा तुरंत नुकसान के मौका मुआयना कर मुआवजा शासन द्वारा किसानों को दिया जाए।
किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन
