एक उम्मीद जनकल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने युवकों की मौत पर व्यक्त किया शोक


भोगनीपुर कानपुर देहात। एक उम्मीद जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीता यादव ने दो सगे भाइयों की अकाल मृत्यु पर उनकी आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया।जगम्मनपुर गाँव में अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना में गौरव और श्याम—दोनों सगे भाइयों का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। वे खाटू श्याम बाबा के दर्शन करके लौट रहे थे, तभी यह दुखद हादसा हो गया।
इस अपार दुख की घड़ी में उनके परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की एवं उन्हें ढांढस बंधाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
“ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *