गौशाला में गौवंशों को हरा चारा,गुड,चना खिलाया


उर ई। कदौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अकबरपुर में सोमवार को हिंदू सनातन महिला समूह की अध्यक्ष कु० रोहनी देवी द्वारा घास वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान गौ माताओ को घास गुण और चना खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौशाला में रह रही गायों के लिए भोजन की व्यवस्था करना था इसके साथ ही, समाज में सेवा करुणा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया उपस्थित सभी सदस्यों ने गौ सेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हिंदू सनातन महिला समूह की अध्यक्ष कु० रोहनी देवी ने कहा है की गौ सेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा भाव और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
हिंदू सनातन महिला समूह की अध्यक्ष कु० रोहनी देवी ने जानकारी दी है कि उनके द्वारा नियमित रूप से सामाजिक एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है उन्होंने कहा है कि गौ सेवा के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता और मानवता को बढ़ावा मिलता है
उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के प्रभाव को देखते हुए गोवंशों के लिए पर्याप्त और स्वच्छ किए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया चरही में प्रतिदिन शीतल एवं साफ पानी भरा जाए ताकि किसी प्रकार की लापरवाही से पशुओं को असुविधा न हो। गौशाला का संचालन केवल औपचारिकता न होकर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा, सचिव मुजाहिर खा, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *