रियल मीडिया न्यूज
उरई (जालौन)। शिक्षा के बिना राष्ट्र के विकास को मूर्त रूप देना असंभव है। इसी संकल्पना को साकार करते हुए बृज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के मेधावी छात्र श्रेष्ठ स्वर्णकार ने 98.8% अंक प्राप्त किया । विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में स्वाति चौधरी (96.8%), आराध्या राजपूत (96%), अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के संस्थापक एवं डायरेक्टर इंजीनियर अजय इटौरिया ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव छात्रों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए अनुभवी एवं विद्वान शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाती है, जिसका परिणाम आज सामने है।विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती सुविधा इटौरिया ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय, छात्र एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास से ही यह सफलता संभव हो सकी है। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखंडे ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पुरुषोत्तम पुरवार, डॉ. अनुज भदौरिया, देवेश पाठक, के. के. चतुर्वेदी, गोविंद सिंह, नीरज त्रिपाठी, दीक्षा दूरवार, शिवम शुक्ला, देवांश गुप्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी छात्रों को बधाई दी।
एल्ड्रिच स्कूल का रिजल्ट शानदार, श्रेष्ठ स्वर्णकार ने 98.8% से रचा इतिहास
