रियल मीडिया न्यूज
उरई (जालौन)। मॉर्निंग स्टार चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के छात्र यश चौहान ने 97.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तन्मय सचान ने 96.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तन्मय सचान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए बताया कि उनके पिता अनुभव सचान मेडिकल कॉलेज में ईजीसी टेक्निकल पोस्ट पर तैनात हैं, जबकि उनकी माता निधिदीप सचान मेडिकल कॉलेज उरई में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। तृतीय स्थान पर आशीष कुमार (मु. बघौरा) रहे, जिन्होंने 95.4% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार ने सभी मेधावी छात्रों को माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
सीबीएसई 10वीं में मॉर्निंग स्टार चिल्ड्रेन एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, यश चौहान ने स्कूल टॉप किया
