बाइक पेड़ से टकराने से व्यक्ति की मौत

  • सिर पर गंभीर चोट आने से गई जान, रिश्तेदारी जाते समय हुआ हादसा

कोंच,जालौन। में एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब व्यक्ति अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। मामला नदीगांव थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान रामसेवक पुत्र धरमई (60) निवासी ग्राम अन्तियन का पुरा, थाना मिहोना, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पीआरवी 5702 को नदीगांव ब्लॉक के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच के अनुसार, रामसेवक पिछली रात मोटरसाइकिल संख्या UP 92 L 4607 से ग्राम सिकंदरपुर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके पुत्र बुद्ध सिंह दोहरे को मोबाइल के माध्यम से मौके पर बुलाया गया है।नदीगांव थाना पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *