पंचायत भवन में प्रधान ने किया निःशुल्क वाईफाई डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

प्रधान काजल किरण ने सदस्यों संग फीता काटकर किया शुभारंभ

रियल मीडिया न्यूज
कानपुर। नगर के ग्राम सेन पश्चिम पारा की प्रधान काजल किरण ने पंचायत भवन परिसर में ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे छात्र छात्राओं के भविष्य को देखते हुए निःशुल्क वाईफाई डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ डीसी राजेश शुक्ला अविनाश कटियार मनीष कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया। ग्राम प्रधान काजल किरण के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा को और गति देने के इस प्रयास की सभी ने प्रशंसा की। प्रधान काजल किरण ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में सबसे अधिक विकास कार्य समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किए जा रहे हैं जिसमें जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। वही डीसी राजेश शुक्ला ने प्रधान काजल किरण की प्रशंसा करते हुए बताया कि पूर्व में भी प्रधान के द्वारा पुलिस चौकी की पुनर्स्थापना कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दी गई थी। आज अत्याधुनिक वाईफाई डिजिटल लाइब्रेरी के शुभारंभ से आसपास के गांवों में रह रहे छात्र छात्राएं निःशुल्क लाइब्रेरी में तैयारियां कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएंगे। स्थानीय ग्रामीण छात्र सुनील ने कहा कि विगत वर्षों में प्रधान काजल किरण ने क्षेत्र की बदहाली को बदल विकसित ग्राम बनाने का कार्य किया है। बेहतर सड़कों के कारण आज ग्रामीण शहर की मुख्य धारा से जुड़े हुए हैं। वही प्रधान काजल किरण के प्रतिनिधि एड कमरुद्दीन ने कहा कि आगे भी ऐसे ही विकास कार्य निरंतर कराए जाते रहेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से डीपीएस हिमांशु सक्सेना एडीओ पंचायत मुकेश यादव सचिव पंकज सचान लेखपाल विपिन साहू पंचायत सदस्य लक्ष्मी विश्वकर्मा रोजगार सेवक मनरेगा शैलेन्द्र तिवारी राम सिंह ऋषभ गुप्ता मानस बाजपेई इकबाल हाशमी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *