सेंट थॉमस स्कूल ने स्थापित किया कीर्तिमान तन्मय तथा आदिक बने टॉपर


रियल मीडिया न्यूज
कानपुर। किदवई नगर स्थित सेंट थामस स्कूल द्वारा दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इंटर में तन्मय मिश्रा ने 97.25 प्रतिशत, रिद्धिम शर्मा ने 97.25 प्रतिशत अपूर्व राय ने 96.25 इफरा शमीम 95.25 उत्कर्ष बाजपेई 95.25 तथा कंप्यूटर सब्जेक्ट में 100 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए। वही आईएससी 12 वीं में पीयूष मिश्रा ने 96.25 तनिष्क गुप्ता 95.5 शायना शाह 93.25 अंक प्राप्त किए। वहीं आईसीएसई हाईस्कूल में आदिक गुप्ता ने 96.6 प्रतिशत, आराध्या बाजपेई ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने विद्यार्थियों को बुके भेंटकर मेधावी छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर बधाई देते हुए कहा कि ये सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *