रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क/कानपुर। थाना चकेरी के फफूबार सुई गांव में आपसी झगड़े के दौरान पति पत्नी ने मिलकर पड़ोसी महिला के साथ मार पीट करते हुए धारदार हथियार से नाक काट दी, जिसमें उसे गंभीर चोटे आईं हैं। जानकारी के अनुसार फफूबार सुई निवासी भिखारी लाल व उसकी पत्नी अरूणा ने पड़ोसी माया देवी को गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर हमला बोल दिया और लाठी डंडो से पीटा। माया देवी का आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने धारदार हथियार से उसकी नाक पर वार कर दिया जिससे उसकी नाक कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपसी विवाद में महिला की नाक काटी
