ओलावृष्टि से प्रभावित किसान 72 घंटे में फोन कर दर्ज कराये सूचना, मिलेगा मुआवजा

उप कृषि निदेशक सुशील कुमार उत्तम ने जारी की अपील, टोल फ्री 14447 के साथ बीमा प्रतिनिधियों के नंबर भी जारी

जनपद में हाल ही में हुई अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मद्देनज़र उप कृषि निदेशक सुशील कुमार उत्तम ने किसानों के हित में अहम निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, वे अपनी फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 14447 पर अवश्य दर्ज कराएं, जिससे समयबद्ध सर्वे एवं पारदर्शी आकलन के बाद उन्हें शीघ्र मुआवजा दिलाया जा सके। उप कृषि निदेशक ने बताया कि सूचना दर्ज करते समय किसान अपना आधार नंबर या बीमा पॉलिसी नंबर अवश्य साथ रखें, जिससे क्षति का सही विवरण दर्ज किया जा सके और दावा प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। सूचना प्राप्त होने के बाद संबंधित एजेंसियों द्वारा मौके पर सर्वे कर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाएगा और पात्र किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी।उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों में बीमा कंपनी के प्रतिनिधि तैनात हैं, जिनसे संपर्क कर किसान सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उनका विवरण निम्नानुसार है—
जिला स्तर पर श्री पवन सिंह (जिला प्रबंधक) – मो. 8976965889, डकोर विकासखंड हेतु श्री आशुतोष मिश्रा (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) – मो. 8707081757, जालौन एवं कुठौंद विकासखंड हेतु श्री नारायण पाल (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) – मो. 9301264553, कोंच एवं नदीगांव विकासखंड हेतु श्री वीरपाल (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) – मो. 6394334866, महेवा एवं कदौरा विकासखंड हेतु श्री लव कुमार (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) – मो. 8317071855, माधौगढ़ एवं रामपुरा विकासखंड हेतु श्री विजय त्रिवेदी (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) – मो. 9984770747। उप कृषि निदेशक ने बताया कि इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर राजस्व एवं कृषि विभाग तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीमें गठित कर गांव-गांव सर्वे कराया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रभावित किसान को राहत से वंचित न रहना पड़े।उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और समय से अपनी सूचना दर्ज कर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *