नगर निगम में हरियाली तीज के आयोजन में कजरी गीतों की बहार


रियल मीडिया नेटवर्क
कानपुर। नगर निगम मुख्यालय स्थित प्रमिला सभागार में महापौर द्वारा हरियाली तीज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश रजनी तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश रजनी तिवारी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बढ चढ़कर हिस्सा लेती है, इसलिये महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है। सावन माह बहुत ही पवित्र माह माह माना जाता है, सावन माह में ही पूर्वाचल में कजरी का आयोजन किया जाता है। हरियाली तीज के कार्यक्रम में झूला एवं पूर्वान्चल का कजरी गीत गाया गया। कजरी गीतों ‘‘रेलिया बैरंग पिया को लिये जाये रे, सावन का महीना पवन करे शोर इत्यादि गीतो पर झूमने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर नगर निगम की महिला पार्षद विद्या देवी, आरती त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, वन्दना शर्मा, आरती गौतम, नित्या वाजपेई पूर्व पार्षद निर्मला मिश्रा सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में भाजपा महिला मोर्चा उत्तर जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, भााजपा महिला मोर्चा की दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व भाजपा नेत्री पुष्पा तिवारी, मंजू त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *