कानपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन और निर्णायक जीत दर्ज करने पर आज ‘अटल विचार मंच’ के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस ऐतिहासिक विजय की खुशी में मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने किदवई नगर के हनुमान मंदिर पर एकत्रित होकर राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व सांसद श्री अनिल शुक्ला वारसी के साथ आम जनता के बीच आतिशबाजी कर अपनी खुशी साझा की।
इस अवसर पर अटल विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव शुक्ला ने कहा कि, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, सुशासन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है। असम में सत्ता की वापसी, पुडुचेरी में जनादेश और बंगाल में भाजपा की बढ़ती ताकत यह दर्शाती है कि देश की जनता विकास और राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़ी है।”भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली जीत लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान को समर्पित है।
महानगर अध्यक्ष वैभव शुक्ला ने राहगीरों, स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराकर जीत की बधाई दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबोध मिश्रा,राजू बाजपेई,संजय दुबे,सोम नाथ तिवारी,रवि पांडे, अभय शुक्ला, राजेश तिवारी,आशुतोष त्रिवेदी,गिरजा शंकर गुप्ता,पी एन दीक्षित,सोम नाथ तिवारी, उत्कर्ष पांडेय,अमरेश शुक्ला,मनीष वासल, बउवा बाजपेई सहित भारी संख्या में मंच के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
अटल विचार मंच ने मनाया भाजपा की शानदार जीत का जश्न, मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया
