रियल मीडिया न्यूज
कानपुर। विश्व उक्त रक्तचाप दिवस 2026 के उपलक्ष्य में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इण्डिया, कानपुर अध्याय के सहयोग से उच्च रक्तचाप के उपचार एवं बचाव के सम्बन्ध में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ओ.पी.डी. ब्लॉक लाला लाजपत राय चिकित्सालय, कानपुर में किया गया। ओ.पी.डी. ब्लॉक में लगभग 1,500 (मरीज एवं तीमारदार) की रक्तचाप की जांच की गयी। जिनमें से लगभग 25 प्रतिशत मरीज एवं तीमारदार बिना लक्षण वाले उच्च रक्तचाप से ग्रसित पाये गये और उच्च रक्तचाप के विषय में मरीज व तीमारदारो को बताया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य डॉ. संजय काला प्रधानाचार्य, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कालेज, कानपुर के द्वारा किया गया उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिये दैनिक व्यायाम की सलाह दी। तत्पश्चात् आचार्य डॉ. रिचा गिरि, मेडिसिन विभाग, उप-प्रधानाचार्य जी.एस.वी.एम. मेडिकल कालेज, कानपुर ने स्वागत उद्बोधन किया और उच्च रक्तचाप से शरीर में विभन्न अंगो पर प्रभाव के बारे में बताया जैसे कि उच्च रक्तचाप से हृदयधात एवं दिमॉग में तीव्र रक्तथाव एवं गर्द को भी खराब करता है और इसके निदान के बारे में भी अवगत कराया गया। तत्पश्चात् आचार्य डॉ एस.के. गौतम के अनुसार विश्व में 128 करोड लोग उच्च रक्तचाप से ग्रसित है एवं 20 से 25 करोड़ लोग भारत में उच्च रक्तचाप से ग्रसित है इसमें 12 प्रतिशत लोगो का रक्तचाप नियंत्रित है। उक्त रक्तचाप से बचने के लिये सीमित नमक की मात्रा का सेवन, नियमित रक्तचाप की जॉच कराये एवं चिकित्सक से परामर्श ले। तत्पश्चात् आचार्य डॉ. अनीता गौतम सी.एम.एस. स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने गर्भाअवस्था में उच्च रक्तचाप से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में विस्तार से बताया। तत्पश्चात् मेडिसिन विभाग, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कालेज, कानपुर के सेमिनार हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, 2026 का मुख्य थीम है उच्च रक्तचाप को एक साथ नियंत्रित करना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य महोदय प्रोफेसर संजय काला एवं मुख्य संयोजक डॉ. एस.के. गौतम (आचार्य), सचिव ए.पी.आई. कानपुर एवं मेडिसिन विभाग के समस्त संकाय सदस्य थे। कार्यक्रम का आरम्भ उप प्रधानाचार्य प्रोफेसर रिचा गिरि द्वारा प्रधानाचार्य महोदय के स्वागत एवं उद्बोधन से आरम्भ हुआ। कार्यक्रम में उच्च रक्तचाप रोग से बचाव एवं उपचार के संबंध संकाय सदस्यों द्वारा जानकारी प्रदान की गयी। डॉ. एस.के. गौतम, आचार्य, मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, 2026 की थीम की जानकारी प्रदान की गयी। डॉ. युवराज गुलाटी, सह-आचार्य, एवं विभागाध्यक्ष नेफ्रोलॉजी विभाग द्वारा उक्त रक्तचाप और संबंधित गुर्दा रोग के प्रति जानकारी पदान की गयी। डॉ. आशीष नरेश, सहायक-आचार्य कार्डियोलाजी विभाग, हृदय रोग संस्थान, द्वारा उच्च रक्तचाप से आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की। डॉ. गरिमा गुप्ता, सहा-आचार्य, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप के प्रति जानकारी प्रदान की। डॉ. विनीत कुमार, आचार्य, मेडिसिन विभाग द्वारा बुजुर्गों में पड़नें वाले उच्च रक्तचाप के प्रभावों जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. एस.के. गौतम, डॉ. रीना सिंह, डॉ. जे.एस. कुशवाहा, डॉ. समीर गोविल, डॉ. रंजीत कुमार निम, डॉ. सत्यम कुमार सिंह, डॉ. विनीत कुमार उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक रिचा गिरि, एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. वर्मा, लाला लाजपत राय चिकित्सालय, कानपुर तथा डॉ. अनीता गौतम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, अ.ई.शु.ए. जच्चा बच्चा, चिकित्सालय, कानपुर एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे तथा इस चिकित्सा महाविद्यालय के अन्य विभागों के संकाय सदस्य एवं परास्नातक तथा स्नातक छात्र, पैरामेडिकल छात्र उपस्थित रहें।
हैलट में 1500 लोगों का नापा गया ब्लडप्रेशर, किया सावधान
