उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी ने पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया


अम्बेडकर नगर, उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकर नगर के पूर्व अध्यक्ष श्री राम कुमार पाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है.उप्र कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने श्री राम कुमार पाल की पत्नी श्रीमती छाया पाल को भेजे शोक संवेदना में कहा कि श्री राम कुमार पाल जी ने जिलाध्यक्ष, उप्र कांग्रेस सचिव और विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी और आम जनता की जो सेवा की है उसे भुलाया नहीं जा सकता इस अपार दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस आपके परिवार के साथ है.
उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि उप्र कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी स्वस्थ होने के बाद आज मेदांता से डिस्चार्ज हुये हैं और श्री राम कुमार पाल के निधन का समाचार सुनकर दुखी हुए और वह शीघ्र ही पूरी तौर पर स्वस्थ्य होते ही अम्बेडकर नगर आयेंगे.
उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रहे डा जियाराम वर्मा, उप्र कांग्रेस महासचिव रहे शिवशंकर पांडेय, उप्र कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सहसंयोजक रहे रमेश मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान, पीसीसी सदस्य डा नंदलाल चौधरी और राजपति सिंह ने श्री राम कुमार पाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *