समीक्षा बैठक में वरिष्ठजन हुए सम्मानित। संगठन विस्तार पर चर्चा

उपांशु सिंह भदौरिया को दी गई जिला सचिव की जिम्मेदारी। जिलाध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया

कानपुर।श्री राजपूत करणी सेना की नगर इकाई की समीक्षा बैठक तथा सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सम्मान समारोह में आए वरिष्ठजनों को जिलाध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया ने अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। संगठन के प्रति लगन निष्ठा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया ने उपांशु सिंह भदौरिया को जिला सचिव की जिम्मेदारी देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से कार्य करने की बात कहते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंप उज्जवल भविष्य की कामना की। वही बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला सचिव उपांशु सिंह भदौरिया का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से किया। इस मौके पर वरिष्ठजनों ने श्री राजपूत करणी सेना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। पद ग्रहण करते हुए जिला सचिव उपांशु सिंह भदौरिया ने कहा कि उनका उद्देश्य सम्पूर्ण समाज का उत्थान करना है तथा जल्द ही संगठन के सिपाही क्षेत्र मुहल्ले वार्ड ब्लॉक तहसील स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर जोड़े जायेंगे। कार्यक्रम में करणी सेना के वरिष्ठ सदस्य पंकज सिंह राजावत ने सभी सदस्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग के हित एवं गौ सेवा में निस्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया इस मौके पर मुख्य रूप से पंकज सिंह राजावत हिमांशु सिंह भदौरिया, अरुण सिंह, शैलजा सिंह चौहान,अरविंद सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *