रियल मीडिया
कानपुर।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा कानपुर नगर में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जमुई सांसद एवं पार्टी के अरुण भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान एवं जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने संयुक्त रूप से की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर अरुण भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी लगातार देश और प्रदेश में मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारी में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।
बैठक में प्रमुख रूप से शुभम तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, राम शरण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती दिलाने का संकल्प लिया।
लोक जनशक्ति पार्टी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित
