गिर सोमनाथ (गुजरात)। गिर सोमनाथ में रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने कुंभाभिषेक और पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में पूजा-पाठ की। मंदिर के जीर्णोधार होने के 75 साल पूरे होने सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

