बच्चे से बिछड़ने क़े बाद,बेबस बंदर माँ चार दिनों तक बैठी रही बिजली क़े पोल पर,कड़ी मशक्क्त क़े बाद किया जा सका रेसक्यू

रिपोर्ट आकाश रावत
कानपुर:-बच्चे से बिछड़ने का सदमा सिर्फ इंसान कों ही बल्कि जानवरों में भी गहरा जाता है। बिठूर थाना क्षेत्र क़े अंतर्गत मंधना बाजार में उस वक़्त लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी ज़ब एक बंदर क़े रेसक्यू क़े लिए पुलिस,फायर बिग्रेड व बिजली विभाग क़े कर्मचारी जुटे थे।घंटो की मेहनत क़े बाद फायर बिग्रेड की टीम कों सफलता हाथ लगी और बंदर का शकुशल रेसक्यू कर पिंजरे में बंद कर साथ लें गयीं।बताते चले कि सोमवार कि शाम कुत्तों नें बंदर कों बच्चे क़े साथ घेर लिया था,अपने बच्चे की जान की रक्षा करने क़े लिए बेबस माँ कुत्तों क़े झूंड से सामना करती रही लेकिन बच्चा छूट गया।जिसे खूंखार कुत्तों नें अपना निवाला बना डाला।बेबस बंदर माँ अपने बच्चे की मौत का तमाशा देखती रही और खम्बे क़े ऊपर जाकर गुमसुम बैठ गयीं।बेबस बंदर माँ बिना खाना पानी लगातार चार दिनों तक खम्बे क़े ऊपर गुमसुम बैठ कर आशा भरी नजरों से सड़क की ओर निहारती रही।ज़ब स्थानीय लोगों नें विवशता कों आँका तों उसे खाने क़े लिए फल कों ऊपर फेंका जिसे वो नहीं पकड़ी तों ग्रामीणों नें डंडो में बांधकर केला उस तक पहुचाये लेकिन उसने मुँह घुमा लिया मानों जैसे अन्न जल त्याग कर अपने बच्चे क़े वियोग में अपने प्राणों की बलि चढ़ाने क़े लिए बैठी हो।ज़ब लोगों से उसकी व्यथा नहीं देखी गयीं तों मंधना चौकी में सूचना दी गयीं।सूचना पर चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह मौक़े पर पहुँचे और बिजली विभाग की टीम कों सूचित कर लाइट बंद कराई और फायर बिग्रेड की टीम कों सूचना दी। मौक़े पर पहुंची टीम नें सीढ़ी लगाकर रेसक्यू में जुट गयीं। कड़ी मशक्कत क़े बाद उसे शकुशल नीचे उतार कर पिंजरे में डालकर अपने साथ लें गयीं।तब स्थानीय लोगों नें राहत की सांस लीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *