महापौर ने किया नवीन नगर काकादेव का निरीक्षण


रियल मीडिया न्यूज
कानपुर।महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय ने पार्षद नीरज कुरील, अधिशाषी अभियन्ता उद्यान के साथ नवीन नगर काकादेव पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त मकान एवं अन्य स्थानों का निरीक्षण भी किया । इसके पूर्व महापौर कानपुर महानगर में दिनांक 04.04.2026 से शहर में चक्रवात के प्रकोप के कारण हो रही बारिश, आंधी के कारण उखड़े, गिरे पेड़ों को हटाये जाने की कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तार से पूछने पर अधिशाषी अभियन्ता उद्यान दिवाकर भास्कर ने महापौर को अवगत कराया कि आंधी में पूरे शहर में पेड़ उखड़ने, गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके लिये नगर निगम स्तर पर उपलब्ध कर्मियों के साथ निजी स्तर पर कुल 22 टीमे लगायी गयी है, जो पेड़ो को हटाकर रास्ते को अवगमन से बाधा मुक्त किया गया है। शहर के चारो ओर रामा देवी से कल्याणपुर एवं फूलबाग से बर्रा बाइपास तक मुख्य मार्गाे के अवरोध को हटाया जा रहा है। महापौर ने निर्देशित कियाकि इस कार्य में आवश्यकतानुसार कर्मियों को लगाकर रास्ता साफ कराया जाये। सभी पेड़ो की लकड़ियों को नगर निगम मुख्यालय में जमा किया जाये एवं जहॉ से जो पेड़ उखड़ा है, वहॉ पर वहीं पौधा सुरक्षित करते हुए लगाया जाये। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *