रियल मीडिया न्यूज
कानपुर। अल्ला मुम्मा इन्नि लकासमतू व बिकामनतु व आला अलैका तवक्कलतु रिज़िज्क अफतरतु। एैह अल्ला मैंने तेरे लिए रोज़ा रखा तुझ पर इमान लाया तुझ पर भरोसा किया और तेरी दी हुई रोज़ी से रोज़ा खोला। इस दुआ के साथ पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर मछरिया स्थित जामा मस्जिद में सामूहिक रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन महाराजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला बबलू द्वारा किया गया। इफ्तार के दौरान बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने एक साथ रोज़ा खोला और देश-प्रदेश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।

मनोज कुमार शुक्ला ने सभी को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, संयम और भाईचारे का संदेश देता है तथा ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं। बहुत भारी संख्या में रोज़ेदारों ने आकर शिरकत की। एडवोकेट अनीस उर्फ काजू, शाहिद के अलावा एडवोकेट अजय प्रताप सिंह, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतेन्द्र यादव, कमलाकांत मिश्रा, कल्लू तिवारी, मुकुल तिवारी, रजउवा तिवारी, बलवान सिंह, चंचल त्रिवेदी, अंकित यादव सहित काफी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में खजूर, फल, शरबत सहित अन्य व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। इफ्तार के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। सभी ने मिलकर समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
