वीरों को जन्म देने वाली माताओं को किया नमन

कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल किदवई नगर के प्रांगण में मदर्स डे के उपलक्ष्य में भव्य और भावनात्मक का आयोजन किया गया। बच्चों ने माताओं के सम्मान में विशेष प्रस्तुति दी। बच्चों ने रोल प्ले नाट्य रूपांतरण के माध्यम से उन प्रसिद्ध माताओं का जीवंत अभिनय किया। मुख्य अतिथि प्रो वाइस चेयरपर्सन बंदना मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस अलका जोशी ने अपने संबोधन में सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा माँ हमारे जीवन की पहली गुरु होती है। तथा आज का कार्यक्रम उनके प्रति हमारी श्रद्धा और सम्मान का एक छोटा सा प्रयास है। हम उनके योगदान को कभी शब्दों में नहीं बाँध सकते। समारोह का समापन सभी माताओं के सम्मान में धन्यवाद और सामूहिक चित्रण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *