
कानपुर। सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर किदवई नगर में महिला मंडल द्वारा आयोजित 119 वें संगीतमय माता रानी भजन-कीर्तन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर माता रानी के भजनों का रसपान किया। डॉली द्विवेदी, शालिनी गुप्ता, बीना त्रिपाठी, शालिनी अवस्थी, करुणा त्रिवेदी, नीलू, सविता, मधु गुप्ता, मधु मिश्रा, अंजू दीदी, सुमन शुक्ला सहित अन्य महिलाओं ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अध्यक्ष श्रीमती नीलम वीरेंद्र चौहान की 36वीं वैवाहिक वर्षगांठ भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बहनों ने केक काटकर, पुष्पमालाएं पहनाकर तथा उपहार एवं नगद राशि भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। माता रानी को पाँच साड़ियाँ अर्पित की गईं तथा चाट-बताशे एवं ठंडी लस्सी का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि किरण पांडे द्वारा पर्ची के माध्यम से चयनित अपर्णा तिवारी, रेनू शुक्ला, डॉली द्विवेदी, शिवानी तिवारी एवं रेनू सेंगर को माता रानी को अर्पित साड़ियाँ प्रसाद स्वरूप भेंट की गईं। सुहानी पाल द्वारा बहनों को मेहंदी लगाई गई। महिला मंडल द्वारा सिलाई कढ़ाई बुनाई मेहंदी ब्यूटी पार्लर एवं ढोलक प्रशिक्षण जैसे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता का आग्रह किया गया। जिसका उपस्थित महिलाओं ने स्वागत किया। संचालन महामंत्री रेनू शुक्ला, शालिनी गुप्ता, शालिनी अवस्थी एवं बबीता पांडे ने संयुक्त रूप से किया।
