तुलसी जयंती पर 19 अगस्त को होगी सीएसजेएमयू सभागार में संगोष्ठी

● श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास की बैठक में कार्यक्रम पर चर्चा
● न्यास के सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर दिया गया बल

कानपुर, 10 जून 2026 : श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास की बैठक बुधवार को पाण्डु नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। इसमें संगठन के सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी, साथ ही बताया गया कि आगामी 19 अगस्त को तुलसी जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन होगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल ने उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी न्यास श्रावण शुक्ल सप्तमी को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाएगा। इस वर्ष तुलसी जयंती आगामी 19 अगस्त को है, जिस दिन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में संगोष्ठी का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि तुलसी जयंती संगोष्ठी की तैयारी व सफलता के लिए महानगर के चारों भागों की जिला इकाइयों की बैठक हो।
इस अवसर पर न्यास के केंद्रीय सचिव/महामंत्री परमानन्द शुक्ला ने केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को जिलों में प्रवास करने के लिए प्रेरित किया। बैठक का संचालन केंद्रीय गीता ज्ञान यज्ञ प्रभारी अशोक तिवारी ने किया। बैठक में डॉ. अमरनाथ जी, मुकेश पालीवाल, भूपेश अवस्थी, राम प्रकाश मिश्रा, राजेन्द्र अवस्थी, मधुरेश तिवारी, अजय मेहरोत्रा, डॉ. के. के. शुक्ला, डॉ. उमेश चन्द्र सिन्हा, हरेंद्र मुरजानी, सचिन शुक्ला, इंजी. श्याम सुंदर सिंह नैतिक, योगेश जी, गणेश जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *