आखिर क्यों नही थम रहा तेज रफ्तार डंफर का कहर
राहुल कुमार
कदौरा (जालौन), कदौरा में बुधवार सुबह हमीरपुर रोड सोनी पेट्रोल पंप के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से बाइक सवार प्रदीप कुमार निवासी कदौरा बुरी तरह घायल हो गया मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा भेजा गया।जहां पर घायल प्रदीप कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया कदौरा पुलिस ने जानकारी दी है कि डंफर को थाने में खड़ा करा लिया है और बॉडी का पंचनामा भर के पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है आगे की कार्यवाही प्रचलित है
