रियल मीडिया नेटवर्क/जालौन। जनपद के कदौरा क्षेत्र के ग्राम इकौना में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोटे निषाद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि छोटे निषाद की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन घटना को लेकर स्तब्ध हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
कदौरा के इकौना गांव में किसान की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम
