रियल मीडिया न्येज नेटवर्क
कुठौंद, जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के नौरेजपुर गांव में करंट की चपेट में आने से 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौरेजपुर गांव निवासी इमरती उम्र (56) वर्ष को अपने घर में साफ-सफाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक वह घर में लगे किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना के समय घर में मौजूद परिजनों ने जब इमरती को जमीन पर गिरा देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने शोर मचाया और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इमरती खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण भी शोक में डूबे हुए हैं। सूचना मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत, घर में सफाई करते समय हुआ हादसा, खुले तार की चपेट में आई
