सात पेटी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

सात पेटी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

रियल मीडिया न्येज नेटवर्क
उरई(जालौन) । आटा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को सात पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के मुताबिक चेकिंग अभियान के तहत थाना आटा पुलिस सक्रिय थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें उसके पास से सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सरमन यादव पुत्र महावीर उम्र लगभग 44 वर्ष निवासी ग्राम सधारा थाना आटा जनपद जालौन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना आटा एसओ अजय सिंह उनकी टीम व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *