10 लाख की सुपारी देकर अधिवक्ता की हत्या कालपी बार अध्यक्ष हत्याकांड में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का खुलासा

राहुल कुमार।

उरई जालौन। कालपी बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जालौन पुलिस ने इसे 32 बीघा जमीन के विवाद में 10 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग बताया है।जालौन पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही 8 थानों की पुलिस, 3 क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे थे। शाम से रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह करीब 9 बजे आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया।3 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों सर्वेश, आशीष और केशव कटियार को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी मोनू यादव अभी फरार है, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।पूछताछ में आरोपियों ने 10 लाख रुपये में हत्या की सुपारी लेने की बात कबूली है।पुलिस के मुताबिक बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपियों ने छिपाकर रखे तमंचों से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके से घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार, 2 तमंचे, 5 कारतूस और खून से सना जैक बरामद हुआ है।पुलिस के अनुसार मृतक गयादीन अहिरवार और इन्द्रजीत यादव के बीच 32 बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद था। इस साजिश में इन्द्रजीत यादव की भूमिका सामने आई है। पुलिस को इन्द्रजीत के मोबाइल से मोनू यादव के पिता अजय यादव के साथ हुई व्हाट्सएप चैट भी मिली है। पुलिस इन्द्रजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।पुलिस ने कहा है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है, बाकी तथ्यों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *