पितृ पक्ष की सेवा के रूप में दी गई पूर्वजों को श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों के चेहरों पर खिली मुस्कान पितृ पक्ष की प्रतिपदा पर जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन

• बृज की रसोई ने सेवा के माध्यम से दी पितरों को श्रद्धांजलि• लगभग दो हजार जरूरतमंदों को वितरित किया पौष्टिक कढ़ी-चावल

लखनऊ। पितृ पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई की ओर से हर रविवार की भांति आशियाना में लगभग 2 हजार जरूरतमंदों, बच्चों, बुजुर्गों एवं श्रमिकों को पौष्टिक कढ़ी-चावल का निःशुल्क वितरण किया गया।संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने कहा सेवा कार्यक्रम में श्रद्धा और सम्मान के साथ लोगों को भोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि पितरों की सच्ची श्रद्धांजलि केवल स्मरण में नहीं, बल्कि भूखे व्यक्ति को अन्न और जरूरतमंद को सम्मान देने में भी निहित है।कार्यक्रम में सेवाभावी स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर सेवा कार्य को सफल बनाया। संस्था ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक थाली भोजन किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दे, यही सेवा की सार्थकता है।आज के सेवा अभियान के सफल संचालन में जालिम सिंह, योगेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, दीपक भुटियानी, विकास पाण्डेय, नवलेश सिंह, अनुराग दुबे, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *