प्रतिष्ठित कंपनियां हाईस्कूल से स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का करेंगी चयन।*आनंद कुशवाहा औरैया। जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष शुभम चौधरी ने अवगत कराया है कि जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 04 नवंबर 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अजीतमल, औरैया में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित नियोजक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें प्रथम एज्यूकेशन फाउंडेशन, लैग प्रो सर्विस, महादेव हनुमत विजय प्लेसमेंट सर्विस, एडू वैंटेज प्राइवेट लिमिटेड, टीडीएस प्लेसमेंट्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, अडानी सोलर एनर्जी फोर लिमिटेड एवं जेपी वीएमजी मार्केट प्राइवेट लिमिटेड G04 S सिक्योर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड,पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस,अपटूस्किल्स कम्पनी,ठाकुर पब्लिकेशन सहित अन्य कंपनियां सम्मिलित होंगी। इन कंपनियों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं अन्य निर्धारित शैक्षिक योग्यताधारी पात्र अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं संबंधित पद की पात्रता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश— इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने से पूर्व रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अपना बायोडाटा/रिज्यूमे साथ लेकर आएं। शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति एवं आधार कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।अभ्यर्थी अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लेकर आएं तथा निर्धारित समय प्रातः 10:00 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित हों।जिला सेवायोजन अधिकारी ने समस्त महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्रभारियों से अपील की, कि वे अपने संस्थानों के पात्र छात्र-छात्राओं को रोजगार मेले की जानकारी उपलब्ध कराते हुए अधिकाधिक संख्या में उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराएं। रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, औरैया से संपर्क कर सकते हैं।
Related Posts
औरैया में 28 अक्टूबर को होगा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कृत ‘रश्मिरथी’ नाटक का भव्य मंचन
इंदिरा प्रेक्षागृह,तिलक महाविद्यालय में अपराह्न 12:30 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम औरैया। भारतेंदु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं…
स्वाट और सर्विलांस टीम ने बन्थरा में हुई हत्या का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया
बिधूना, औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान में…
बिना मेडिकल जांच के फिटनेस सर्टिफिकेट जारी होने का आरोप, आवेदक ने एआरटीओ से की जांच की मांग
ओम जी पाठक कानपुर देहात। ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया में मेडिकल परीक्षण की अनिवार्यता पर एक बड़ा सवाल खड़ा…
