बिधूना, औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी बिधूना के पी पुनीत मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाल विनेश कुमार सिंह जादौन के नेतृत्व में थाना पुलिस/स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 23.10.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बंथरा में हुई हत्या का खुलासा करते हुए तीन हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा ले लिया और चोरी किया हुआ माल शत प्रतिशत बरामद किया गया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पत्रकारों को बताया है कि दिनांक 23.10.2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बंथरा में एक 62 वर्षीय वृद्ध महिला भूरी देवी पत्नी अनंगपाल की उनके घर में मृत्यु हो गई है प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना बिधूना पुलिस व फारेन्सिक टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। मृतका गांव में अकेली रहती थी और उनके परिजन बाहर फरीदाबाद (हरियाणा) रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं । उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीध्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था तथा वादी मृतका के पति अनंगपाल सिंह द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बिधूना पर अभियोग मु0अ0सं0 345/26 धारा 61(2)/103(1)/307 बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसके क्रम में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर बेला बिधूना रोड से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने के साथ व एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर कब्जे से चोरी किया हुआ माल बरामद किया गया । उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पूछताछ में अभियुक्त गोलू ने बताया कि दशहरा से पूर्व उसकी रेनू सेंगर मृतका के जेठ के लडके की बहू एवं रजित सिंह गोलू जो बुआ का लड़का है से कॉन्फ्रेंस कॉल पर बातचीत हुई थी। रेनू ने ग्राम बन्थरा निवासी भूरी देवी के घर में नकदी एवं आभूषण होने की जानकारी देते हुए चोरी की योजना बनाई थी। भूरी देवी ग्राम बन्थरा में अपने घर पर अकेली रहती थी उनके दोनो लडके व पति अनंगपाल फरीदावाद में प्राईवेट नौकरी करते है इस लिये योजना के अनुसार, दिनांक 23.10.2026 की रात्रि में गोलू एवं बाल अपचारी घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे तथा नकदी एवं आभूषण चोरी कर लिए। इसी दौरान भूरी देवी के जाग जाने पर वह चिल्लाने बाली थी कि दोनों ने कथित रूप से तौलिये से उनका गला दबा दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद संदेह से बचने के लिए अभियुक्तगण मृतका के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। बाद में चोरी की संपत्ति का बंटवारा करने के लिए यहां एकत्र हुए थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दानवीर सिंह उर्फ गोलू धाकरे पुत्र स्व0 वीरी सिंह निवासी ग्राम नगला अणू, थाना बरहन, जिला आगरा, रेनू सेंगर पत्नी स्व0 आलोक उर्फ गुड्डन निवासी ग्राम बन्थरा, थाना बिधूना, जनपद औरैया, यह मृतका के जेठ के लडके की बहू है। रजित सिंह पुत्र जयसिंह राजावत निवासी गोहानी थाना चकरनगर जिला इटावा यह गोलू के बुआ लड़का है।एक बाल अपचारी भी है। बरामद किए गए माल में एक जोड़ी तोड़िया (वजन करीब 60 ग्राम चांदी की,ग्यारह अदद बिछिया (वजन करीब 15 ग्राम, चांदी के,9,400/- नौ हजार चार सौ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीनेश कुमार जादौन थाना बिधूना जनपद औरैया मय हमराह,प्रभारी सर्विलांस/स्वाट टीम उ0नि0 समित चौधरी मय टीम, उ0नि0 उदयप्रकाश सिंह थाना बिधूना जनपद औरैया शामिल थे।
Related Posts
औरैया में 28 अक्टूबर को होगा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कृत ‘रश्मिरथी’ नाटक का भव्य मंचन
इंदिरा प्रेक्षागृह,तिलक महाविद्यालय में अपराह्न 12:30 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम औरैया। भारतेंदु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं…
महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के केसरिया के डेरे में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 28 वर्षीय…
पूरी दुनिया में मंदिर हमेशा से अनुयायियों के लिए शरणस्थल रहें हैंः डा. परविंदर सिंह
-गुरूद्वारा साहब, चर्च, मठ, चैत्य, ईदगाह में ठहरकर पूजा-ईबादत और प्रार्थना करने की परंपराएं कायम हैं-बोधगया में आने वाले लोगों…
