रियल मीडिया नेटवर्क/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों को बड़ी राहत दी गई है। बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों का 17 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समेत भारतीय संविधान के पुरोधाओं की प्रतिमाओं का नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके तहत प्रतिमाओं की छत और चबूतरे बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल से की जाएगी, जिससे महान विभूतियों के सम्मान और उनके विचारों को संरक्षित करने का कार्य किया जा सके।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- बाबा अंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं की प्रतिमाओं का होगा नवीनीकरण
