बबीना टीम ने इटौरा टीम पर क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत हासिल की


राहुल कुमार

खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है -अतर सिंह पाल
कालपी (जालौन) । जनपद जालौन कालपी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मे जय शक्ति माता क्रिकेट क्लब के द्वारा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय अतर सिंह पाल पूर्व जिलाअध्यक्ष बसपा जालौन (जिला पंचायत सदस्य) विशिष्ठ अतिथि माननीय जगजीवन अहिरवार, पूर्व चैयरमैन प्रतिनिधि कालपी एवं ग्राम पंचायत प्रधान सुरेश पाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया । टॉस जीतकर बबीना टीम ने इटौरा टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। इटौरा टीम ने निर्धारित 9 ओवर मे 100 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करने उतरी बबीना टीम ने 8.3 ओवर में 101 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की।
क्षेत्र के जन प्रिय नेता जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल ने सम्बोधन कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल से भी व्यक्ति आगे बढ़कर अपने गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करता है उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल भी जीवन मे अहम कड़ी है ।
पूर्व चैयरमैन कालपी जगजीवन अहिरवार जी ने कहा कि खेल से समाजिक समरसता बनती है उन्होंने बच्चों से कहा कि जो व्यक्ति अच्छी लगन और मेहनत जो कार्य करता वह सफलता की ओर जाता हैं।
क्रिकेट टूर्नामेंट अयोजक नीरजपाल, अभिषेक पाल, शिवम पाल, आशिक पाल, राजाबाबू पाल, शिवम पाल, विवेक पाल, शिवम पाल ,सुभाष पाल, यशपाल, संकेत पाल, प्रदीप पाल, छोटू, आलोक पाल
उपस्थित विजय सिंह पाल, मोहर सिंह पाल ,नत्थू सिंह पाल,इन्द्र पाल, बउआ पाल, अरविन्द पाल, अमित पाल सहित भारी संख्या में छात्र एवं गांव के लोग दर्शक दीर्घा मे उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *