
- तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
जालौन। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर तीन लोगों मिलकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। लोहे की रॉड से हुए हमले में पीड़ित के सिर में चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी विनोद साहू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान मोहल्ले के राहुल पाल अपने दो साथियों घर आए और शराब पीने के लिए 1000 रूपये मांगने लगे। जब उसने शराब के लिए रुपये देने से मना किया तो गाली, गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। मना करने पर तीनों ने मिलकर लाठी, डंडों हमला कर दिया। जब वह बचने के दौड़ा तो उन्होंने लोहे की रॉड सिर में मार दी। जिससे सिर में चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
