
जनपद जालौन की कमान अब 2018 बैच के तेजतर्रार आईपीएस विनय कुमार सिंह के हाथों में आ गई है।
एटीएस लखनऊ में अपनी सख्त और तकनीकी कार्यशैली से पहचान बनाने वाले विनय सिंह ने पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्यभार संभालते ही साफ संदेश दे दिया—अब कानून से खिलवाड़ करने वालों की जगह सिर्फ जेल होगी!
पहली ही हुंकार में साफ संदेश:
अपराध पर जीरो टॉलरेंस
कानून व्यवस्था होगी मजबूत
जनता और पुलिस के बीच बनेगा भरोसे का पुल।
गूगल मीट के जरिए वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं—अब हर शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान होगा।
अब जालौन में अपराधी या तो सुधरेंग या सीधे कानून के शिकंजे में आएंगे!
