
संवाददाता – राहुल कुमार उरई
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में ज्वाइंट टीम को मिली बड़ी सफलता
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन/कुशल मार्गदर्शन में एवं ज्वाइंट टीम के सहयोग से परिवहन विभाग जालौन ने प्रदेश स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जनपद जालौन राजेश कुमार द्वारा अपने संवर्ग में परिवहन विभाग के माह अगस्त 2026 के प्रशमन शुल्क के निर्धारित मासिक लक्ष्य 36.00 लाख रुपये के सापेक्ष 51.27 लाख रुपये की प्राप्ति की गयी है, जो लक्ष्य का 142 प्रतिशत है। वहीं क्रमिक लक्ष्य 180.00 लाख रुपये के सापेक्ष 256.70 लाख रुपये की प्राप्ति की गयी है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवहन विभाग की प्रदेश स्तर की श्रेणीकरण सूची में मासिक व क्रमिक दोनों श्रेणीकरण में जनपद जालौन ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
इसी क्रम में आनन्द राय कुरील, यात्रीकर/मालकर अधिकारी जनपद जालौन द्वारा अपने संवर्ग में माह अगस्त 2026 के निर्धारित मासिक लक्ष्य 30.00 लाख के सापेक्ष 37.46 लाख रुपये तथा क्रमिक लक्ष्य 150.00 लाख के सापेक्ष 177.08 लाख रुपये की प्राप्ति की गयी। इस उपलब्धि पर मासिक लक्ष्य में द्वितीय स्थान व क्रमिक लक्ष्य में पाँचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि सघन प्रवर्तन अभियान, ओवरलोड, बिना परमिट, बिना फिटनेस एवं कर बकायादार वाहनों के विरुद्ध की गयी कार्रवाई के चलते यह राजस्व वृद्धि संभव हो सकी है।
