- निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर
रियल मीडिया न्यूज
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार कक्ष में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया। इस दौरान एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने तथा अभ्यर्थियों को सुगम व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी ड्यूटी में लगे अधिकारियों को सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।
होमगार्ड्स इनरोलमेंट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
