जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

दूर-दराज से पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

उरई जालौन। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की। सुबह से ही जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को डीएम ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेयजल, विकास कार्य, पेंशन, आवास तथा अन्य विभागों से संबंधित दर्जनों शिकायतें प्राप्त हुईं। कई फरियादी अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे।

डीएम ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ मामलों में उन्होंने अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनसुनवाई में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि:
प्रत्येक शिकायत का स्थलीय परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
में शामिल है। जनता की समस्याओं के समाधान को सबसे पहले रखा जाए।
किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
निस्तारण के बाद फरियादी को अवगत कराकर उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिक को अपने काम के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करे।

जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *