खेत में सांप के काटने से किसान की मौत, उरई मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम – बुजुर्ग पिता के इकलौते बेटे के जाने से परिवार में कोहराम

कालपी। तहसील कालपी के ग्राम करमचन्द्रपुर में मंगलवार दोपहर खेत में काम के दौरान जहरीले सांप के काटने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक को आनन-फानन में उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अखिलेश कुमार उर्फ गप्पू उम्र 40 वर्ष पुत्र देवीदीन दीक्षित, निवासी ग्राम करमचन्द्रपुर, थाना कदौरा दोपहर करीब 3:00 बजे अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया।

घटना के बाद अखिलेश घर पहुंचे और परिजनों को बताया। परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर उन्हें उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लेकिन समय पर उपचार न मिल पाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अखिलेश की मौत से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • बुजुर्ग पिता देवीदीन दीक्षित का यह इकलौता बेटा था और परिवार का एकमात्र सहारा था।
  • पीछे दो छोटे बच्चे
  • आयुष उम्र 8 वर्ष
    अंशु उम्र 11 वर्ष अनाथ हो गए हैं।

गांव वालों का कहना है कि अखिलेश बेहद मेहनती था और खेती करके ही परिवार का पालन-पोषण करता था। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता, मुआवजा और बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *