यमुना नदी में डूबी अधेड़ महिला का शव मिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

यमुना नदी में डूबी अधेड़ महिला का शव मिला

रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क/कालपी (जालौन)। गुरुवार दोपहर यमुना नदी में कालपी पुल के पास एक अधेड़ महिला का शव जलधारा में तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर भोगनीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नाविकों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है और वह पीले रंग का कुर्ता पहने हुए थी। शव को किनारे रखकर पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रीय लोगों से संपर्क कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *