गौसेवा में DM साहब: कान्हा गौशाला पहुंचकर गायों को खिलाया गुड़-चना, बोले- ये सेवा का केंद्र है

संवाददाता – राहुल कुमार उरई

सरसौखी/जालौन। सरसौखी कान्हा गौशाला में शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पहुंचकर गोवंशों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर का भ्रमण कर गोवंशों के रख-रखाव, चारे, पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों के प्रति स्नेह और संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने हाथों से गायों को गुड़ और चना खिलाया। उन्होंने कहा कि गोवंशों का संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। गौशाला में प्रत्येक गोवंश को पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल और समय पर पशु चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई कराई जाए और गोवंशों के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी की जाए। बीमार और कमजोर गोवंशों को चिन्हित कर उनके उपचार और विशेष देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चारे की पर्याप्त उपलब्धता हर समय बनी रहे।

उन्होंने कहा कि गौशाला केवल गोवंशों को आश्रय देने का स्थान नहीं है, बल्कि यह उनकी सेवा, सुरक्षा और बेहतर देखभाल का केंद्र है। इसलिए अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि संरक्षित गोवंशों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और गौशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *