मंदिर परिसर पर महंत द्वारा गौमाता को बाध कर प्रताड़ित करने पर पुजारी सहित दो गिरफ्तार

मंदिर परिसर पर महंत द्वारा गौमाता को बाध कर प्रताड़ित करने पर पुजारी सहित दो गिरफ्तार

रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क
जालौन। थाना कोटरा क्षेत्रान्तर्गत रक्तदंतिका के महंत फलाहारी बाबा द्वारा अपने मंदिर परिसर में स्वयं द्वारा पाली गई गाय को डंडे से पीटने की सूचना प्राप्त हुई थी उक्त सूचना पर थाना कोटरा पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त महंत भगवान दास यादव उर्फ फलाहारी बाबा पुत्र बनवारी लाल उम्र करीब 70 वर्ष मूल निवासी मूसानगर कानपुर देहात एवं उसके सहयोगी महेंद्र पाटकर पुत्र राम किशन उम्र करीब 49 वर्ष निवासी ग्राम सैदनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोटरा में मु0अ0सं0 25/2026 व धारा-325 बीएनएस व 11पशु क्रूरता अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *